फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program of innerwheel club of lucknow

'जागरूक' महिलाओं का हुआ सम्मान

Mon, 16 Jun 2014 12:41 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
program of innerwheel club of lucknow

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा ने ई-सुविधा की परियोजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए महिलाओं व जुड़े संगठनों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रक्ट चेयरमैन अलका बंसल ने प्रेरणा क्लब की अणिमा भार्गव को भी सम्मानित व प्रोत्साहित किया।

निराला नगर में रोटरी क्लब भवन में इनरव्हील क्लब आफ लखनऊ प्रेरणा का स्वर्णिम दिन के तहत ग्रेट गोल्डन अवॉर्ड के कार्यक्रम के तहत पूरे साल सामाजिक कार्य विशेषकर महिलाओं व अन्य सहयोगी संगठनों को सम्मानित किया गया।

इसमें मुख्य रूप से सोनम सिन्हा, डॉ. प्रियंका भार्गव, प्रीती जैन, अपर्णा भार्गव, गरिमा सिन्हा, अल्का बंसल शक्ति निगम व दीपिका दुआ के अलावा नेहा अग्रवाल, मेघना व अपर्णा नारायण आदि को स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद विशिष्ठ अतिथि ई-सुविधा के यूपी सरकार स्टेट को-ऑर्डिनेटर मोहन ठाकुर ने प्रदेश सरकार की 76 ई-सुविधा परियोजनाओं के बारे में बताया।

उन्होंने प्रेरणा क्लब की ओर से ई-सुविधा के प्रति जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ई-सुविधा की जानकारी होने से सारी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल बिजली बिल व मोबाइल बिल तक ही सीमित न रहें। आगे भी ई-सुविधा से तमाम जानकारियां व सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ई-सुविधाएं समाज कल्याण, विकलांग कल्याण नगर विकास, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, श्रम, पंचायती राज, राजस्व विभाग आदि सभी जगह उपलब्ध है।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार भार्गव ने अतिथियों व सहयोगी संस्थाओं को स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed