फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Program of Deputy Chief Minister and Ministers postponed in up

उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम स्थगित, धारा 144 के मद्देनजर सरकार ने लिया निर्णय

Sun, 22 Dec 2019 11:00 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Program of Deputy Chief Minister and Ministers postponed in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदेश में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने रविवार को  सभी मंत्रियों के दौरे और कर्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र या राजधानी लखनऊ में रहने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन


सीएए के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में हिंसा, उपद्रव, आगजनी की घटनाएं हुई है। रविवार को मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिलों के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। जिलाधिकारियों ने सरकार से प्रदेश भर में धारा 144 लागू होने, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में होने के कारण मंत्रियों के दौरे स्थगित कराने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


जिलाधिकारियों का तर्क था कि उप मुख्यमंत्री या मंत्रियों के जिलों में होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में करनी पड़ेगी। वहां भीड़ जुटने से धारा 144 का सीधा उल्लंघन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारियों से मिले फीडबैक के बाद सरकार ने सभी मंत्रियों के रविवार को प्रस्तावित दौरे स्थगित कर दिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और सभी मंत्रियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र या राजधानी लखनऊ में रहने के निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed