फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   program in bhatkhande university

सात समंदर पार के छात्रों ने संगीत से समां बांधा

Wed, 02 Oct 2013 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
program in bhatkhande university

संगीत के मोहपाश में बंधकर सात समंदर पार से आए छात्रों ने विश्व संगीत

विज्ञापन
दिवस पर प्रस्तुतियों से समां बांधा।

हॉल के भीतर विदेशी छात्रों की गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ बाहर उमड़-घुमड़ कर आए मेघों ने संगीत के जादू का अहसास कराया।

विश्व संगीत दिवस पर मंगलवार को भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय में आयोजित संगीत कार्यक्रम में विदेशी छात्रों ने भी अपनी कला दिखाई।


कार्यक्रम का आगाज श्रीलंका के संजय बालाधनधनी ने राग शुद्ध कल्याण पर गायन से किया। तबले पर लोकप्रिय सिखिरदन और तानपुरे पर पुनसंदा मियसी की संगत के साथ संजय ने ‘यहां बोलन लागे पपिहरा...’ सुनाया।

पं. रवींद्र नाथ मिश्र की शिष्या बेलारूस की हन्ना पाशकेविच ने तबले पर ‘तिनक तिन धा...’ पर हुनर दिखाया।

श्रीलंका के हिमक कौचित्य ने राग जोग विलंबित लय में प्रस्तुति दी। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। इनके साथ तबले पर नरेंद्र गुनरत्ने, हारमोनियम पर के. अंजन सेनारत्न ने मंच साझा किया।

अंतिम प्रस्तुति में भरतनाट्यम नृत्य पर नुवंती सेना लेगा सराही गई। इस मौके पर भातखंडे के डॉ. कमलेश दुबे, शिक्षक नृत्यांगना कुमकुम धर, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, सृष्टि माथुर, डॉ. ऊषा बनर्जी समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed