फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Program held in KGMU in honor of women treated for breast cancer.

KGMU: ब्रेस्ट कैंसर से पूरी तरह ठीक होकर महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव, डॉक्टर बोलीं- पूरी तरह संभव है इलाज

Sat, 26 Oct 2024 02:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Oct 2024 02:39 PM IST
सार

डॉ. गीतिका नंदा ने कहा कि सर्जरी की नई तकनीक से कैंसर खत्म होने के बाद फिर से स्तन को उसके मूल स्वरूप में लाया जा सकता है। इसके लिए शरीर के दूसरे स्थान से मांस लेकर माइक्रो सर्जरी के जरिए नए सिरे से ब्रेस्ट को बना दिया जाता है।

विज्ञापन
Program held in KGMU in honor of women treated for breast cancer.
कार्यक्रम का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शल्य चिकित्सा विभाग में वोमेन इम्पावरमेन्ट ग्रुप की सदस्य एवं सर्जरी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ. गीतिका नन्दा सिंह की ओर से आयोजि  'विजेता स्पिरिट ऑफ़ कैंसर कॉन्कर्स ’कार्यक्रम में ब्रेस्ट के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा कर पूरी तरह से ठीक होने वाली 65 महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


स्तन कैंसर से स्वस्थ हुए मरीज  सरिता शुक्ला ने बताया कि रेडिएशन के बाद उनकी छाती जल गई लेकिन डॉक्टर गीतिका नंदा और उनकी टीम ने उनका पूरा साथ दिया और आज बिल्कुल ठीक हैं। इसी तरह और मरीजों ने भी अपनी बातें रखी एवं अपना अनुभव साझा किया। सभी मरीजों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ गीतिका नंदा ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का पूरी तरह से इलाज संभव है। अब सर्जरी की नई तकनीक से कैंसर खत्म होने के बाद फिर से स्तन को उसके मूल स्वरूप में लाया जा सकता है। इसके लिए शरीर के दूसरे स्थान से मांस लेकर माइक्रो सर्जरी के जरिए नए सिरे से ब्रेस्ट को बना दिया जाता है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बरकरार रहता है। 

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी में राहुल गांधी ने सपा के लिए साफ किया रास्ता...इसलिए मैदान से हटी कांग्रेस; बेहद सोच समझकर उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली पर ट्रेन यात्रा: तत्काल कोटे में बढ़ेंगी 1280 सीटें, दिल्ली, मुंबई रूट के यात्रियों को त्योहार पर मिलेगी राहत


महिला क्लीनिक बनाने की जरूरत 
कार्यक्रम में केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा कि जल्द ही महिला क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी। जहां महिलाएं बेझिझक अपनी बीमारी को बता सकेंगी। कुलपति ने स्तन कैंसर से लड़कर स्वस्थ हुए मरीजों के हौसले की सराहना की । उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का समय पर परामर्श करने से उसका पूरी तरह से इलाज किया जा सकता है। सभा में उपस्थित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की सिंगर अनुपमा राग ने मरीजों को बहुत बधाई दी। फ़ोगसी और लॉग्स  गायनी समिति की प्रेसिडेंट डॉ प्रीति कुमार व सचिव डॉक्टर सीमा मल्होत्रा ने कहा कि गाइनेकोलॉजिस्ट भी महिलाओं की स्तन संबंधी समस्याओं का इलाज करने और सही जगह रेफर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान डॉक्टर पुनीता मानिक, डॉ योगिता भाटिया, डॉ अभिनव अरुण सोनकर, डॉ अंजू पांडे, श्रीमती दीपा खत्री, डॉ अमिता जैन , डॉ राजेश्वरी आदि ने ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगो को ब्रेस्ट कैसर के बारे में जागरुक किया एवं इसके साथ ही स्लोगन, कैनवस पेंटिंग एवं हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी -प्रतिभागियों को ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed