{"_id":"ba6cb1b5b90f06a21012d754618084c0","slug":"program-at-akhilesh-yadav-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री पर भारी नायब की होशियारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री पर भारी नायब की होशियारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लगने के पहले मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम था। पिछड़ों के कुछ नेता मंच पर, तो कुछ सामने सोफे पर विराजमान थे।
विज्ञापन
दिलचस्प वाकया ये हुआ कि जब मुख्यमंत्री सीनियर मंत्रियों के साथ परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए बटन दबाने पहुंचे तो सोफे वाले एक युवा नेता, जिन्हें राज्यमंत्री का ओहदा हासिल है, डायस वाले कैबिनेट मंत्री को पीछे कर उनके आगे खड़े हो गए।
युवा नेता का कद लंबा होने के कारण मंत्रीजी तमाम कोशिश के बावजूद फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद नहीं हो पाए।
दूसरे दिन अखबारों में बड़े मंत्री की फोटो गायब और नायब की छपी नजर आई। बड़े मंत्री परेशान हैं, छोटे कॉलर ऊंची किए नजर आते हैं।
नायब कहते भी हैं, दो साल में विभागीय योजनाओं को लेकर पहली दफा चमकने का मौका मिला तो साहब आगे आ गए।
ऐसे में अगर चुनाव के पहले इस बार चूक जाता तो न जाने कब मौका आता? सो मौका मिलने पर चूकना नहीं चाहिए।