फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Profile of AAP candidate shefali mishra

UN से UP का सफर, गुल खिलाएगी 'आप' की शेफाली?

Tue, 06 May 2014 06:48 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
Profile of AAP candidate shefali mishra

शेफाली मिश्रा...सीतापुर से आम आदमी पार्टी की सिपाही। दरअसल, सही मायने में इनकी जिंदगी एक भूकंप से शुरू हुई।

विज्ञापन


बात 1988 की है। उनके पिता बिहार के दरभंगा जिले में तैनात थे और एक भूकंप ने पूरी जिंदगी बदल दी।

एक छोटा सा कस्बा रातोंरात एक रिलीफ कैंप बन गया और राजीव गांधी जैसे सभी बड़े नेता वहां पहुंचने लगे।

39 बरस की शेफाली बताती हैं, 'मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। उस एक तस्वीर ने मेरे बाल मन पर सोशल वर्क करने की अमिट छाप छोड़ दी।'

कई साल बाद, दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में दर्शनशास्त्र की छात्रा के रूप में शेफाली को फिर एक शख्सीयत ने प्रभावित किया।

ये उनकी प्रिंसिपल डॉ मीनाक्षी गोपीनाथ थीं। बकौल शेफाली, 'वो एक फाइटर थीं और हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ी होती थीं।'

कितनी एजुकेटेड हैं शेफाली

Profile of AAP candidate shefali mishra

उसके बाद शेफाली की मुलाकात हुई आंग सान सू की से जो उनके कॉलेज की ही एल्यूमनी थीं। शेफाली बताती हैं, 'मैंने जिंदगी में संघर्ष करना सीखा।

' दर्शनशास्‍त्र में तीसरी रैंक पास शेफाली ने सोशल वर्क से M.A में एडमिशन लिया। ‌वह काम के सिलसिले में दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में गईं।

ओड़िशा में 1999 में आए चक्रवात और 2001 में गुजरात में आए भूकंप के बाद शेफाली मुम्बई भी गईं, जहां उन्होंने काउंसिलिंग साइकॉलजी की पढ़ाई की।

शेफाली ने छत्तीसगढ़ सरकार की कुछ अहम नीतियों के लिए भी काम किया है। उन्होंने फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गनाइजेशन और यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भी काम किया है।

इसके अलावा वर्तमान में वह लंदन स्कूल ऑफ एकोनॉमिक्स और चीन की हीनन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे जुड़ना हुआ 'आप' से

Profile of AAP candidate shefali mishra

सीतापुर लोकसभा प्रत्याशी शेफाली मिश्रा का 'आप' से जुड़ना यूं ही नहीं हुआ।

वह कहती हैं कि बतौर यूएन कर्मचारी जब वह दिल्ली आईं थीं, तो पूरी दिल्ली अन्ना आंदोलन की वजह से सड़कों पर उतरी थी।

शेफाली कहती हैं, ' हम अन्ना को लेकर बहुत उत्सुक थे लेकिन उनके प्रोटेस्ट को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं थी। ' हालांकि जब शेफाली दूसरी बार अन्ना के आंदोलन में आईं, तो वह बदल गईं।

उन्होंने अन्ना आंदोलन से जुड़ने का उस वक्त मन बनाया, जब अरविंद ने बगैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से भी राजनीति में आने का आह्वान किया और यहा व्याप्त गंदगी को साफ करने की अपील की।

विज्ञापन

लड़ाई एक विचारधारा से है।

Profile of AAP candidate shefali mishra

शेफाली जब आम आदमी पार्टी से जुड़ गईं, तो उनके सामने चंदौली और सीतपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का विकल्प रखा गया। उन्होंने सीतापुर के लिए हामी भरी।

इस सीट से शेफाली की लड़ाई बसपा की सांसद कैसर जहां से है। शेफाली बताती हैं कि वह लोगों से वोट देने या जाति की बात नहीं करती हैं, लेकिन उनसे मिलने वाले लोग अक्सर एक शब्द 'ब्राह्मण'  कहते हैं।

शेफाली इसे एक प्रयोग का नाम देती हैं और कहती हैं कि यहां उनकी लड़ाई एक विचारधारा से है।

शादी नहीं की है शेफाली ने

Profile of AAP candidate shefali mishra

घूमने-फिरने की शौकीन शेफाली ने शादी नहीं ‌की है। लोगों की तकलीफों को अपना समझने वाली शेफाली का कहना है कि उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है।

अगर बात शेफाली के परिवार की करें, तो उनके पिता झारखंड के मु‌ख्य सचिव पद से रिटायर हो चुके हैं। मां दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं।

उनका एक छोटा भाई भी है, जो ऑक्सफोर्ड में काम करता है।

देखने वाली बात होगी कि आखिर 'आप' की इस कर्मठ उम्मीदवार के हक में सीतापुर लोकसभा सीट की जनता क्या फैसला सुनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed