फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   professors of lucknow university to be honoured by saraswati puraskar.

लखनऊ विवि के प्रो. राजीव मनोहर समेत तीन को सरस्वती पुरस्कार, प्रदेश सरकार ने की घोषणा

Sun, 02 Sep 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
professors of lucknow university to be honoured by saraswati puraskar.
प्रो. राजीव मनोहर, प्रो. दिनेश कुमार सिंह व प्रो. मोनिशा बनर्जी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरस्वती और शिक्षक श्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. राजीव मनोहर समेत तीन को सरस्वती पुरस्कार और इसी विश्वविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार सिंह व डॉ. मोनिशा बनर्जी समेत छह शिक्षकों को शिक्षक श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


इन शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में सम्मानित किया जाएगा। सरकार सरस्वती सम्मान के तहत 3 लाख और शिक्षक श्री सम्मान के तहत 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार देगी।
विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रो. राजीव मनोहर, राजकीय पीजी कॉलेज, हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह और देव नागरी महाविद्यालय, मेरठ में भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रो. डॉ. बिजेंद्र सिंह यादव को सरस्वती पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ विवि के समाज कार्य विभाग के प्रो. दिनेश कुमार सिंह, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि, गोरखपुर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. ओमप्रकाश पांडेय, लखनऊ विवि की जंतु विज्ञान विभाग में प्रो. डॉ. मोनिशा बनर्जी, राजकीय महिला महाविद्यालय, डीएलडब्ल्यू, वाराणसी के असिस्टेंट प्रो. (शारीरिक) डॉ. रजनीश चंद्र त्रिपाठी, अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी की एसोसिएट प्रो. डॉ. अनीता सिंह और विधि जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी, ललितपुर के प्राचार्य डॉ. दिनेश बाबू को शिक्षक श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed