फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professor Radha Krishan Dhiman becomes director of SGPGI

प्रो. राधा कृष्ण धीमान बने एसजीपीजीआई के निदेशक, सोमवार को ग्रहण कर सकते हैं कार्यभार

Sat, 25 Jan 2020 09:20 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Professor Radha Krishan Dhiman becomes director of SGPGI
प्रो. डॉ. राधा कृष्ण धीमान - फोटो : सोशल मीडिया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रो. डॉ. राधा कृष्ण धीमान को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) का निदेशक नियुक्त किया है। वह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ में हैपटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष हैं। इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या 65 वर्ष की उम्र पूरी होने तक के लिए की गई है। प्रो. धीमान सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई निदेशक के पद के लिए अक्तूबर से चयन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तत्कालीन निदेशक प्रो. राकेश कपूर का कार्यकाल खत्म होने और उनकी स्वैच्छिक  सेवानिवृत्ति के बाद लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी को कार्यभार सौंपा गया। संस्थान के 11 प्रोफेसरों भी निदेशक पद के लिए आवेदन किया था। अंतिम दौर में दो प्रोफेसरों के बीच जोर आजमाइश चली। टॉप तीन प्रोफेसरों की सूची में संस्थान के एक प्रोफेसर ही पहुंच पाए। हालांकि, निदेशक पद का ताज प्रो. डॉ. राधा कृष्ण धीमान के सिर सजा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से रिलीव होने के बाद सोमवार शाम या मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। 
विज्ञापन


प्रो. धीमान ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पीजीआई में हेपेटिक व बिलेरी डिजीज की सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाए। लिवर प्रत्यारोपण सहित इस विधा से जुड़ी विशेषज्ञ सुविधाओं का विस्तार हो। अन्य विभागों में भी अत्याधुनिक सुविधाएं लाने का प्रयास होगा, जिससे पीजीआई के प्रति विश्वास कायम रहे। उन्होंने बताया कि वह पीजीआई में छात्र के रूप में रह चुके हैं। यहां के कर्मचारियों से लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों तक से संबंध हैं। वह सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। कहा कि मरीजों के इलाज के साथ चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करने का भी प्रयास होगा। इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए नव चिकित्सा विशेषज्ञ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई से पढ़ाई की, अब निभाएंगे निदेशक की जिम्मेदारी
सहारनपुर जिले के मूल निवासी डॉ. राधा कृष्ण धीमान ने 1984 में केजीएमयू (केजीएमसी) से एमबीबीएस और 1987 में एमडी किया। संजय गांधी पीजीआई में 1988 में डीएम गैस्ट्रोलॉजी में एडमिशन लिया। इसके बाद नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन साइंस से एफएएमएस और अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोलॉजी यूएसए से एफएसीजी कोर्स किया। उनके नाम करीब 150 से अधिक पब्लिकेशन हैं। वे हेपेटिक और बिलेरी डिजीज के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed