फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professor Alok Rai will remain in charge of AKTU

UP: प्रो. आलोक राय के पास ही रहेगा एकेटीयू का प्रभार, नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 08 Feb 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 Feb 2023 10:24 PM IST
सार

एकेटीयू के कुलपित प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा को इस पद से हटाकर प्रो. राय को जिम्मेदारी दी गई थी। सात फरवरी को प्रो. मिश्रा ने त्याग पत्र दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। प्रो. पीके मिश्रा ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

विज्ञापन
Professor Alok Rai will remain in charge of AKTU
प्रो. पीके मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


एकेटीयू के कुलपित प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा को इस पद से हटाकर प्रो. राय को जिम्मेदारी दी गई थी। सात फरवरी को प्रो. मिश्रा ने त्याग पत्र दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था। प्रो. पीके मिश्रा ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय में हुई अनियमितता व अन्य गड़बड़ियों की पिछले दिनों राज्यपाल को शिकायतें मिली थीं। इसमें आईईटी के पूर्व निदेशक प्रो. विनीत कंसल व एकेटीयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने भी विस्तृत जानकारी राजभवन को दी थी। जिसकी प्राथमिक जांच के लिए राज्यपाल ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की एक जांच कमेटी का गठन किया था। आरोप है कि प्रो. मिश्रा व रजिस्ट्रार ने इसमें सहयोग नहीं किया और आवश्यक दस्तावेज भी जांच समिति को नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed