फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Professer of lucknow university died due to corona

लविवि के शिक्षक की कोरोना से मौत

Sun, 04 Oct 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Professer of lucknow university died due to corona
लखनऊ विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स के वरिष्ठ शिक्षक की कोरोना से मौत, स्टाफ में शोक
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. वीरेंद्र गोस्वामी का कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार देर रात निधन हो गया।
लखनऊ विवि शिक्षक संघ, लखनऊ विवि सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों समेत सभी शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक जताया।
प्रो. गोस्वामी लविवि में 20 साल से अधिक समय से शिक्षक थे और भाजपा से भी उनका जुड़ाव था। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कारण वे सबके प्रिय थे।
विद्यार्थियों के बीच भी वो सरल स्वभाव के कारण काफी पसंद किए जाते थे। कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण देर रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ विश्वविद्यालय के इस विभाग के तीन शिक्षक समेत आधा दर्जन शिक्षक, अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी भी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में शनिवार को एक लेखाकार के कोरोना पॉजटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। इस दौरान काउंटर पर खड़े आवेदक दूर हो गए।
आरटीओ ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई और उन्हें रवाना किया। इसके अलावा परिसर की दोनों बिल्डिंग को सैनिटाइज करवाया गया।
इस दौरान दो घंटे तक आरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप रहा। वहीं, डीएल और वाहन संबंधी काम कराने पहुंच आवेदक काउंटर खुलने के इंतजार में इधर से उधर भटकते रहे।

अलीगंज में भी तेजी से फैल रहा कोरोना
गोमतीनगर और इंदिरानगर नगर के बाद अलीगंज में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में अलीगंज में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। अलीगंज की स्थिति गोमतीनगर व इंदिरानगर जैसी न हो, इसे देखते हुए अलीगंज में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की टीमें 13 से बढ़ाकर 20 कर दी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक जांचें की जा सकें। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को 26 मरीज, 29 को 32 और 30 सितंबर को 27 मरीज मिले थे। शनिवार को भी अलीगंज में 22 मरीज कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed