फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. will decide the recognition of new PG courses. RK Dhiman

Lucknow News: पीजी के नए पाठ्यक्रमों की मान्यता तय करेंगे प्रो. आरके धीमन

Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Prof. will decide the recognition of new PG courses. RK Dhiman
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक पद के लिए कार्यकाल बढ़ने के बाद प्रो. आरके धीमन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अब वे देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में डिजाइन किए गए पीजी पाठ्यक्रमों की मान्यता तय करेंगे। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नवीन पीजी मेडिकल योग्यता की मान्यता के लिए गठित छह सदस्यीय समिति के एक सदस्य के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (चिकित्सा योग्यता का विनियमन) विनियम 2023 के अनुसार नए पीजी मेडिकल योग्यता की मान्यता के लिए कमेटी गठित की है। इस समिति का काम विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में डिजाइन किए गए पीजी पाठ्यक्रमों का आकलन करके यह तय करना है कि उनको राष्ट्रीय स्तर पर मान्य किया जाय या फिर नहीं।
विज्ञापन




समिति में शामिल सदस्य-

दिल्ली आईएलबीएस के चांसलर डॉ. शिव कुमार सरीन

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन
पटना आईजीआईएमएस में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजयेंद्र कुमार

मदुरई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन विभाग के डॉ. के. सेंथिल
केरल यूनवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहम्मद कुन्नुमल
मुंबई टाटा मेमोरियल के निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. कैलाश एस शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed