फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. Venkatesh resigned from the Ganga Committee

Lucknow News: प्रो. वेंकटेश ने गंगा समिति से दिया इस्तीफा

Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Prof. Venkatesh resigned from the Ganga Committee
लखनऊ। गोमती के बाढ़ क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर के विस्तार को लेकर सवाल उठाते हुए बीबीएयू के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश दत्ता ने जिला गंगा समिति के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि नदी और उसके बाढ़ क्षेत्र से जुड़े उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रो. दत्ता ने कहा कि परियोजना की डीपीआर और पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट जैसे दस्तावेज उन्हें बार-बार मांगने के बाद भी नहीं दिए गए। ऐसे में परियोजना का पर्यावरण पर असर वैज्ञानिक तरीके से जांचना मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने चिंता जताई कि गोमती के बाढ़ क्षेत्र में हाईवे, तटबंध और चार लेन की सड़क बनने से प्राकृतिक बहाव प्रभावित होगा। नदी और भूजल के बीच का संबंध बिगड़ सकता है। इससे बारिश के समय बाढ़ का पानी संभालने की क्षमता घट सकती है। प्रो. दत्ता ने गोमती में सीधे और लगातार गिर रहे बिना शोधित सीवेज का मुद्दा भी उठाया। वहीं, समिति के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी उनका आधिकारिक इस्तीफा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed