फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. S. Pranam's live painting won hearts

Lucknow News: प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Prof. S. Pranam's live painting won hearts
प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल
लखनऊ। कैसरबाग स्थित लाल बारादरी परिसर शनिवार को रंगों, रेखाओं और रचनात्मकता के उत्सव का गवाह बना। राज्य ललित कला अकादमी के तीन दिवसीय 65वें स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार एवं बीएचयू के चित्रकला एवं दृश्य कला विभाग के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर एस. प्रणाम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकृतियों से सजे स्टॉलों के बीच जैसे ही उन्होंने कैनवास पर चारकोल से कुछ ही पलों में आकृति उकेरी, दर्शकों की निगाहें ठहर गईं और प्रांगण तालियों से गूंज उठा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और कला से जुड़े सवालों के उत्तर देकर उन्हें रचनात्मकता के नए आयामों से परिचित कराया।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, निदेशक अमित अग्निहोत्री, कमलेश पाठक सहित अकादमी के सदस्य मौजूद रहे। शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने किया, जबकि गायिका सरिता की भजन प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन


आज खुलेगा कला का दर्पण, प्रो. प्रणाम को मिलेगा अधि सदस्यता सम्मान

रविवार को राज्य ललित कला अकादमी की 35वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। पद्मभूषण राम वनजी सुतार के व्यक्तित्व पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन प्रख्यात कलाकार वासुदेव कामथ (मुंबई) द्वारा सजीव चित्रांकन प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह के दौरान प्रो. एस. प्रणाम सिंह को अकादमी की ओर से अधि सदस्यता सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्हें 51 हजार रुपये की धनराशि, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों में उतरी प्रतिस्पर्धा

पर्यटन एवं पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न कला शिक्षण संस्थानों के 73 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। श्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये तथा प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। कला अलंकरण प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागियों ने रचनात्मकता दिखाई। इसमें भी चयनित तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।


इन शिक्षण संस्थाओं को किया गया आमंत्रित
लखनऊ विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय, भातखंडे संस्कृति विवि, संस्कार भारती (अवध प्रांत), छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय- कानपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विवि-लखनऊ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इंस्टीटयूट ऑफ फाइन आर्ट-मोदीनगर, सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ, आद्विका ग्रुप ऑफ फाइन आर्ट जानकीपुरम, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, सरस्वती कुंज, निराला नगर, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज- अयोध्या रोड।

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

प्रो. एस. प्रणाम की लाइव पेंटिंग ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed