फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. Manuka Khanna takes over as Acting Vice Chancellor

Lucknow News: लविविः प्रो. मनुका खन्ना को कार्यवाहक कुलपति की कमान

Sun, 27 Jul 2025 05:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Prof. Manuka Khanna takes over as Acting Vice Chancellor

विज्ञापन
● लविवि के इतिहास में दूसरी महिला कुलपति बनी
● प्रो. आलोक कुमार राय ने छोड़ा पद, आईआईएम कोलकाता के निदेशक की मिली है जिम्मेदारी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग में शिक्षक और प्रतिकुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने शनिवार को कार्यवाहक कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभाली। वह लविवि के इतिहास में दूसरी महिला कुलपति बनीं हैं। इससे पहले प्रो. रूपरेखा वर्मा लविवि की पहली महिला कार्यवाहक कुलपति बनी थी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. आलोक कुमार राय का चयन आईआईएम कोलकाता के निदेशक के पद पर होने के बाद उन्होंने शनिवार को पद से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद प्रो. मनुका ने कार्यवाहक कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय की कमान संभाली। लविवि में नियमित कुलपति पद पर भर्ती के लिए राजभवन ने विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। नियमित कुलपति की तैनाती तक प्रो. मनुका खन्ना ही विवि की जिम्मेदारी संभालेंगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed