लखनऊ। निशातगंज के पेपर मिल स्थित इंडिया कैफी आजमी अकादमी में रविवार को प्रो. शारिब रुदौलवी अवॉर्ड समारोह हुआ। प्रो. शारिब रुदौलवी मेमोरियल कमेटी की ओर से हुए कार्यक्रम में इस बार का अवॉर्ड प्रख्यात प्रगतिशील आलोचक एवं शोधकर्ता प्रो. अली अहमद फातमी (पूर्व अध्यक्ष, उर्दू विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) को दिया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और उत्तर आधुनिकता के जटिल प्रभावों ने उर्दू आलोचना को उस मार्ग से भटका दिया, जिसे हाली से लेकर एहतिशाम हुसैन तक ने निर्मित किया था। नई पीढ़ी की आलोचना में इन धाराओं की ही प्रतिध्वनि सुनाई देती है। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के जस्टिस सैयद कमर हसन रिजवी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अम्मार रिजवी (पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) ने भी संबोधित किया। संचालन प्रो. अब्बास रजा नैयर ने किया। प्रो. रेशमा परवीन, डॉ. मूसा रजा, आसिम रजा आदि मौजूद रहे।

प्रो. फातमी को मिला प्रोफेसर शारिब रुदौलवी अवॉर्ड