फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Producer changed religion to marry Crorepati actress

करोड़पति अभिनेत्री से निकाह के लिए कमल से बना सुल्तान, फिर जान से मारने की कोशिश

Thu, 03 Nov 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Producer changed religion to marry Crorepati actress
कमल किशोर ने इसकी लग्जरी कार से पत्नी यास्मीन को की थी कुचलने की कोशिश। - फोटो : ??? ?????
देहाती डिस्को के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्र की करतूतें एक-एक कर सामने आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए जालसाज ने करोड़पति एक्ट्रेस यास्मीन को प्यार के जाल में फंसाया।
विज्ञापन

इसके बाद धर्म बदला और मो. सुल्तान शेख बनकर निकाह किया। फिल्मों में पत्नी से करोड़ों रुपये लगवाए। यही नहीं, निवेश का लालच देकर पत्नी के परिचितों से लाखों की ठगी की।
विज्ञापन

यास्मीन को शक हुआ तो पत्नी व उसके कई दोस्तों पर ही 50 लाख की रंगदारी का केस गोमतीनगर थाने में दर्ज करा दिया।
इस बीच मुंबई की अंबोली थाने की पुलिस ने उसे पत्नी को कुचलकर मारने की कोशिश में 20 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी होने के बाद लखनऊ में कई लोगों ने पुलिस से ठग कमल की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा का रहने वाला कमल किशोर मिश्र लखनऊ में गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन में रहता है।
पत्नी यास्मीन व बच्चे उसके साथ यहां रहते थे। यास्मीन का मुंबई के अंबोली इलाके के एक अपार्टमेंट में फ्लैट है।
पड़ताल में सामने आया कि कमल ने 2014 में यास्मीन से निकाह करने के लिए इस्लाम कुबूला था। इस संबंध में रजिस्टर्ड शपथ पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया था।
इसमें लिखा है कि उसने इस्लाम धर्म कुबूला है और नया नाम मो. सुल्तान शेख है। इसकी पुष्टि बांद्रा के काजी इस्लाम ने की।
एक अन्य शपथ पत्र में काजी इस्लाम ने स्वीकारा कि कमल किशोर ने इस्लाम स्वीकारने का प्रस्ताव दिया था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, इस संबंध में दस्तावेज मिलते ही इसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल कमल किशोर जेल में है।

इन लोगों ने किया पुलिस से संपर्क
ट्रैवेल एजेंसी संचालक अवधेश व कैटरर्स मधुसूदन साव ने गोमतीनगर थाने में 23 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा मिर्जापुर के आशीष पांडेय ने आरोप लगाया कि जियो कंपनी में स्थायी नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे हैं। प्रतापगढ़ के शिवाजीपुरम निवासी राकेश कुमार सिंह से जियो के टॉवर का काम दिलाने के नाम पर 10 लाख ऐंठे थे। थाने में सुनवाई न होने पर दोनों पीड़ितों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में लिखित शिकायत भेजी। इसकी जांच मुख्यमंत्री कार्यालय से कराई जा रही है।

पत्नी यास्मीन को कुचलने की कोशिश में मुंबई में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी कमल किशोर।

पत्नी यास्मीन को कुचलने की कोशिश में मुंबई में गिरफ्तार हो चुका है आरोपी कमल किशोर। - फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed