फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   process of selection of workers for Israel in Lucknow is starting from November 26 at ITI campus

UP News: इस दिन से होगा इस्राइल के लिए श्रमिकों का चयन, पढ़ें कहां और कब होगा? कौन से डॉक्यूमेंट हैं लाने

Sun, 24 Nov 2024 10:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

लखनऊ में 26 नवंबर से इस्राइल के लिए श्रमिकों के चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया आईटीआई परिसर में की जाएगी। 

विज्ञापन
process of selection of workers for Israel in Lucknow is starting from November 26 at ITI campus
काम करता श्रमिक। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इस्राइल के लिए श्रमिकों के चयन की प्रक्रिया अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में 26 नवंबर से शुरू हो रही है। तीन दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में पंजीकृत आठ हजार श्रमिक शामिल होंगे। पिछली बार की अपेक्षा छह हजार ने कम पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार, एडमिट कार्ड धारकों हो परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इस्राइल ने श्रमिकों की टेस्टिंग में सख्ती की है। चयन के लिए वही श्रमिक शामिल होंगे, जिन्हें कौशल शिक्षा और अंग्रेजी भाषा की जानकारी हो। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, मूल पासपोर्ट और चार पासपोर्ट आकार की फोटो लानी होगी।
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि अन्य राज्यों के श्रमिकों का भी टेस्ट होना है। हर दिन एक हजार श्रमिकों को टेस्टिंग के लिए बुलाया जाएगा। संस्थान में अभिभावकों और बिना एडमिट कार्ड वाले श्रमिकों को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल की कमी से पंजीकरण में गिरावट

इस्राइल के मानक पर भारतीय श्रमिक खरा नहीं उतर पाए। कौशल की कमी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान न होने से वे बेहतर प्रदर्शन नहीं दे पा रहे हैं। राष्ट्रीय कौशल मिशन को भी इसकी शिकायतें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed