पीएचडी करने वालों के लिए खुशखबरी, आई आवेदन डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पीएचडी प्रवेश की राह देख रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। लखनऊ विश्वविद्यालय 23 अगस्त से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
लगभग एक माह से पीएचडी के नए ऑर्डिनेन्स पर राजभवन से स्वीकृति न मिलने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। आखिरकार इस पर सहमति बनी है कि प्रवेश एलयू द्वारा पीएचडी के लिए खुद तैयार किए गए नए ऑर्डिनेन्स के आधार पर होंगे।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभागों से उनके यहां उपलब्ध पीएचडी की सीटों का डाटा अपडेट कर भेजने को कहा गया है। विभागों को ये जानकारी 21 अगस्त तक प्रवेश समन्वयक को उपलब्ध करानी है। इसके बाद 22 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी करके 23 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने इस साल अपने यहां नया पीएचडी ऑर्डिनेन्स तैयार किया है। 6 जुलाई की कार्य परिषद से स्वीकृत कराने के बाद इसे राजभवन भेजा गया था। क्योंकि शासन के स्तर पर भी 2013 में एक मॉडल पीएचडी ऑर्डिनेन्स बना हुआ है इसलिए राजभवन में एलयू के ऑर्डिनेन्स पर ये आपत्ति उठी कि वह शासन के ऑर्डिनेन्स से काफी अलग है।
विवि को मिली अनुमति
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन ने एलयू को अपने ऑर्डिनेन्स के अनुसार प्रवेश की अनुमति दे दी है। मालूम हो कि इस साल जो पीएचडी के प्रवेश होंगे उसमें अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का भी सामना करना होगा।
इसके लिए दो प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। एक वह अभ्यर्थी जिन्होंने जेआरएफ क्वालीफाई किया है। दूसरे वे जो नॉन-जेआरएफ हैं उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसमें गलत उत्तर पर .25 परसेंट माइनस मार्किंग भी होगी।
इसके अलावा कुछ अन्य प्रावधानों के तहत भी लिखित परीक्षा से राहत दी गई है। सभी आवेदन आने के बाद अभ्यर्थियों का पूल बनाकर साक्षात्कार होगा।
विभिन्न विभागों से पूर्व में पीएचडी की खाली सीटों की जो जानकारी ली गई थी उसमें अपडेट करने के लिए पत्र भेजा गया है। विभाग 21 अगस्त तक ये जानकारी मुहैया करा देंगे। इसके तुरंत बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। (प्रो. राजकुमार सिंह, प्रवेश समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय)