फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problems in vansthali partment of gomatinagar vistar in lucknow.

वनस्थली अपार्टमेंट : दस दिन से पानी की समस्या, आवंटी खुद पैसे खर्च कर मंगा रहे टैंकर

Tue, 14 Jul 2020 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
problems in vansthali partment of gomatinagar vistar in lucknow.
अपार्टमेंट में इंटरलॉकिंग टाइल्स धंसी। पंप में लग रही जंग - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में स्थित वनस्थली अपार्टमेंट में दस दिन से पानी की समस्या है। मजबूरी में आवंटियों को टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि एलडीए से बोरिंग करवाने के लिए कहा लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


एसपी सिंह ने बताया कि एलडीए ने सोसायटी को लिखित में हैंडओवर नहीं किया, क्योंकि सभी समस्याओं को दूर करना पड़ता। एलडीए ने 2009 में पंजीकरण किया और 2012 में कब्जा दिया था। यहां रहने आए तो एलडीए की कारगुजारी सामने आई। न तो फायर उपकरण सही से लगवाए न ही सोसायटी में पानी की व्यवस्था है। 228 आवंटियों को आए दिन टैंकर मंगवाना पड़ता है। जबकि इसकी शिकायत सैकड़ों बार की जा चुकी है, लेकिन मामला सिफर है।
विज्ञापन


एसपी सिंह का कहना है कि एलडीए ने अपार्टमेंट में गार्ड रूम नहीं बनवाया। जब आवंटियों ने बनवाया तो एलडीए ने अवैध निर्माण बताकर गिराने के लिए नोटिस भेज दिया। जबकि गार्ड रूम अपार्टमेंट की जगह पर बनवाया गया है। गार्डरूम के भुगतान से बचने के लिए एलडीए ये नौटंकी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी पीके श्रीवास्तव का कहना है कि अग्निकांड के दौरान एक भी फायर उपकरण काम नहीं आया। जैसे-तैसे आवंटियों ने लपटों पर काबू पाया था। एक बार भी मॉक ड्रिल का आयोजन नहीं किया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फ्लैट और कॉरिडोर में कई जगह दीवारों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं।

स्थानीय निवासी शक्ति चंद्रा का कहना है कि एलडीए ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। आए दिन कोई न कोई समस्या रहती है। कभी फ्लैट में सीलन से तो कभी खराब निर्माण की परेशानी। खुद पैसे लगाने पड़ते हैं। कुछ आवंटियों का कहना था कि शिकायत के बावजूद एलडीए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अपार्टमेंट में लगा समस्याओं का अंबार

अनामिका शर्मा का कहना है कि एलडीए ने अपार्टमेंट में कहीं भी बैठकर बात करने के लिए रूम बनाकर नहीं दिया। आवंटियों ने अपने पैसों से बनवाया तो एलडीए के अफसर इसे तोड़ दे रहे हैं। आखिर एलडीए चाहता क्या है।

एसपी सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट की सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। एलडीए ने एकबार बनवाने के बाद अपार्टमेंट की तरफ झांक कर नहीं देखा कि आवंटियों को समस्या है कि नहीं।

आरके सिंह कहते हैं कि पानी की समस्या इतनी है कि आए दिन टैंकर मंगवाना पड़ता है। पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अगर एलडीए लिखित में पूरी तरह सौंप दे तो हम लोगों को जो करना है वो करें।

काजल सिंह ने बताया कि आवंटियों ने आपस में पैसा जमाकर रखरखाव करवाया है। एलडीए ने भुगतान नहीं किया है। अब रोज-रोज टैंकर तो मंगवा नहीं सकते हैं। इस पर एलडीए को सोचना चाहिए।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed