{"_id":"63b9dbe1383c8931f2232826","slug":"problems-in-lu-hostels-lucknow-news-lko665567118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : हॉस्टल में खाने की क्वालिटी ठीक नहीं, गीजर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : हॉस्टल में खाने की क्वालिटी ठीक नहीं, गीजर खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि के तिलक गर्ल्स हॉस्टल समेत अन्य छात्रावासों में खाने की गुणवत्ता ठीक न होने और कड़ाके की ठंड में गीजर न चलने की शिकायत की गई है। इस मामले को लेकर छात्रों ने शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ज्ञापन देकर ठोस कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ छात्राओं की शिकायत पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन ने छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
छात्रों ने कहा कि छात्राएं जब इस मुद्दे को उठाती हैं तो प्रोवोस्ट उनकी बात को दबाने का काम कर रही हैं। कुछ छात्रावासों में वाशिंग मशीन भी खराब है। इस ठंड में उन्हें ठंडे पानी से कपड़े धुलने पड़ रहे हैं। एनएसयूआई ने शुक्रवार को इस मामले को ट्वीटर पर उठाया और शनिवार को कुलपति को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में आशुतोष मिश्र, प्रिंस प्रकाश, अंकित चौधरी, पवन, अजय कुमार, सौरभ, शरद, प्रीतम, मोनू, उदय, प्रिंस दुबे, आनंद, सुधांशु आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ डीएसडब्ल्यू ने प्रोवोस्ट डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज के साथ छात्रावास का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और सुधार के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने एक खराब गीजर को ठीक करने और दो और नए लगाने के लिए भी कहा है।