फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problem in b ed counselling in lucknow university

बीएड काउंसलिंगः अगर परेशान हैं तो पढ़े यह खबर

Tue, 09 Jun 2015 08:21 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
problem in b ed counselling in lucknow university

बीएड की प्रवेश काउंसलिंग में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) और चॉइस फिलिंग स्टूडेंट्स के लिए सिरदर्द बन गई है। पहले दिन 5 जून को काउंसलिंग करवाने वाले स्टूडेंट्स भी अभी तक पासवर्ड न मिल पाने से चॉइस नहीं भर पा रहे हैं। इसके बाद काउंसलिंग करवाने वाले सैकड़ों स्टूडेंट का भी यही हाल है।

विज्ञापन


10 जून तक सभी के लिए चॉइस फिलिंग का समय बढ़ाया गया है मगर पहले दिन काउंसलिंग करवाने वाले स्टूडेंट्स को सीट अलॉट न हो पाने से आगे के स्टूडेंट भी अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। यूनिवर्सिटी, एडेड कॉलेज व प्राइवेट कॉलेजों में बीएड की सीटें जो पहले दिन चॉइस फिलिंग में खुल रही थीं, वे अभी भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


इससे स्टूडेंट भी भ्रम में हैं। मंगलवार को काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 50 प्रतिशत ने ही काउंसलिंग करवाई।
काउंसलिंग के लिए आर्ट्स कॉलेज में पहले केंद्र पर 600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से 315 अभ्यर्थी ही  पहुंचे। वहीं दूसरे केंद्र पर 600 में से 288 ने ही काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन्वयक प्रो. अजय मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग में करीब 50 फीसदी अभ्यर्थी ही आए थे। यहां पर पहले दिन 5 जून को काउंसलिंग करवाने आए काफी अभ्यर्थी पहुंचे और उन्होंने बताया कि पासवर्ड न मिल पाने के कारण वे चॉइस लॉक नहीं कर पा रहे हैं जिससे इनकी सीटें अलॉट नहीं हो पा रही हैं।

फंस गई काउंसिलिंग

problem in b ed counselling in lucknow university

पासवर्ड न आने से ऐसे में आगे के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी फंस गई है। फिलहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास हो रहे हैं। अजय मिश्रा का कहना है कि वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) अभ्यर्थियों के मोबाइल पर इसलिए भी नहीं पहुंच पा रहा है क्योंकि बहुत से अभ्यर्थियों ने अपना मोबाइल नंबर ही गलत लिखा है।

ऐसे में अभ्यर्थी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी चेक करवा लें, अगर वह गलत है तो उसे काउंसलिंग सेंटर पर ही ठीक करवा लें। इसके बाद उनके मोबाइल पर चॉइस फिलिंग करने के लिए पासवर्ड पहुंचेगा। वहीं अभ्यर्थी बीएड की वेबसाइट www.upbed.nic.in पर जाकर रिसेंड पासवर्ड के ऑप्शन में जाएं।

यहां पर अपना रोलनंबर, पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और काउंसलिंग फीस के बैंक ड्राफ्ट का नंबर डालकर नया पासवर्ड जनरेट कर लें। इसके बाद वह काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग आराम से कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed