फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka's last words... People who love truly are not appreciated here

Lucknow News: प्रियंका के आखिरी शब्द... यहां सच्चा प्यार करने वालों की कद्र नहीं होती

Wed, 15 Jan 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Priyanka's last words... People who love truly are not appreciated here
प्रियंका। (फाइल फोटो)
लखनऊ। थाईलैंड के होटल में वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम निवासी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका की मौत के मामले में रहस्य गहरा गया है। प्रियंका के पिता सेवानिवृत्त पीजीआई कर्मी सत्यनारायण का कहना है कि आशीष उनकी बेटी को मौज मस्ती और मन बहलाने का झांसा देकर ले गया था। बेटी की हत्या के सात घंटे पहले आशीष ने एक वीडियो भेजा था। 36 सेकंड के वीडियो में प्रियंका के आखिरी शब्द थे... यहां सच्चे प्यार करने वालों की कद्र नहीं होती।
विज्ञापन


सत्यनारायण शर्मा का आरोप है कि घूमने फिरने वाले माहौल में प्रियंका ने ऐसा क्यों बोला था? पुलिस को इसकी छानबीन करनी चाहिए। कहा, प्रियंका ने जानबूझकर ये लाइन बोली थी। वह एक संदेश देना चाहती थी कि उनके साथ ठीक नहीं हो रहा है। वीडियो में प्रियंका के बेटे का मसाज कराया जा रहा है, जिसमें पति-पत्नी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रियंका के घरवालों का कहना है कि आशीष का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आशीष युवती को लेकर दुधवा घूमने गया था। इस दौरान प्रियंका की आईडी से छेड़छाड़ कर युवती को वहां ठहराया था। इसकी जानकारी प्रियंका को हो गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। प्रियंका की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद आशीष की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका और आशीष के पिता में हुई कहासुनी
सत्यनारायण का कहना है कि बेटी की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने आशीष के पिता राधा रमण श्रीवास्तव को फोन किया। आरोप है कि घटना के बारे में पूछने पर राधा रमण भड़क गए। बोलने लगे कि सारा खर्चा मैं कर रहा हूं, तुम क्या कर रहे हो। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बेटी की मौत पर ससुराल वाले रुपये खर्च होने की बात कर रहे हैं। आशीष के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे।


ये है मामला

प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें व बेटे प्रियांश (03) को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बाथटब में डूबने से मौत की सूचना दी थी। आशीष 10 जनवरी को बेटे के साथ देश लौट आया था। पीजीआई थाने की पुलिस उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed