{"_id":"6722f3694cea170e88df23f1041d5150","slug":"priyanka-wadra-in-rai-bareily","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का इलाका संभाला, अब भाई के गढ़ में प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का इलाका संभाला, अब भाई के गढ़ में प्रियंका
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2013 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को प्रियंका सुबह नौ बजे भाई राहुल गाधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन पहुंच गईं।
विज्ञापन
प्रियंका ने अमेठी के जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में कहा कि सभी लोग पूरी तत्परता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।
विज्ञापन
प्रियंका ने सभी ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्षों से 15 नवंबर तक हर हाल में कमेटियों का गठन कर लेने को कहा।
इसके बाद गांवों में जाकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पदयात्राएं निकालने और जनता की समस्याएं सुनने के साथ उनको केंद्रीय योजनाओं के बारे में बताने और लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
विज्ञापन
पढ़ें-प्रियंका ने लगाई चौपाल, लोगों ने सुनाई समस्याएं
इस दौरान सभी 17 ब्लॉक अध्यक्षों को क्षेत्र में गांव-गांव जाकर काम करने लिए बाइक के कागजात सौंपे। प्रिंयंका ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
पढ़ें-'वाराणसी से मोदी नहीं मैं ही लड़ूंगा चुनाव'
बैठक से बाहर निकलने पर महिलाओं ने प्रियंका से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए फैक्ट्रियां लगवाने की मांग की। कहा कि विकास में सलोन बहुत पिछड़ा है। यहां से निकलकर प्रियंका भुएमऊ गेस्ट पहुंची।
गेस्ट हाउस में वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिल रही हैं। इसके बाद ग्राम, न्याय पंचायत अध्यक्षों से मिलकर संगठन और मां के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की पड़ताल करने के बाद दिल्ली चली जाएंगी।
सियासी गलियारों की और खबरों के लिए यहां आएं...