फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka vadra_raibareli_farmer

वो 20 मिनट, जब प्रियंका बन गईं किसान

Tue, 19 Nov 2013 12:41 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
priyanka vadra_raibareli_farmer

मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सोमवार को पहुंची प्रियंका वाड्रा 20 मिनट के लिए एक किसान की तरह नजर आईं।

विज्ञापन


खेतों में धान की कटाई, मड़ाई देख उन्होंने काफिला रुकवाकर उनके बीच पहुंच गई।

महिलाओं से खेती किसानी का तरीका सीखा ही, साथ में धान की कटाई भी की। बात यही खत्म नहीं हुई और उन्होंने महिलाओं से दौरी लेकर उसे ओसाया भी।

बयां किया अपना दर्द

फिर महिलाओं की समस्याएं जानी तो उन्होंने यह कहते हुए अपना दर्द बयां किया कि यदि क्षेत्र में रोजगार की व्यवस्था हो तो लोग तरक्की कर सकते हैं। प्रियंका ने रोजगार दिलाने का भरोसा दिया और फिर चल पड़ी। हालाकि इस दौरान मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया।

यहां तस्वीरों में देखिए प्रियंका का यह 'किसानी' दौरा
विज्ञापन


शिवगढ़ क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के बाद अचानक प्रियंका का काफिला धौकलगंज की तरफ निकल पड़ा।

धौकलगंज गांव से पहले ही झाऊ की भीट पड़ती है, जहां पर महिला किसान धान की कटाई करने के साथ उसे ओसाने का काम कर रही थी।

यह देख प्रियंका ने काफिला रुकवाया और अकेले ही उनके बीच जा पहुंची। उन्हें अपने बीच देख धान की कटाई और ओसाने का कार्य कर रही महिलाओं को एहसास ही नहीं हो पा रहा था कि उनके बीच प्रियंका जी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने की पूछताछ
प्रियंका महिलाओं से पूछताछ करने लगी। धान की फसल के बारे में पूछा। महिलाएं कलावती, कृष्णावती, संध्या ने बताया कि प्रियंका ने हंसिया लेकर धान की कटाई की। साथ ही दौरी लेकर उसे ओसाया भी। फिर पूछा कि धान को बेचेंगी या फिर खाने के लिए रखेंगी।

इस पर सभी ने कहा कि कुछ धान बेच लूंगी और कुछ धान खाने के लिए रखूंगी। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में रोजगार न मिलने की पीड़ा बताई।

निराश हुए कांग्रेसी, ग्रामीण
इस बार भी प्रियंका के गांव न पहुंचने से कांग्रेसी और ग्रामीण निराश हुए। पिछली बार प्रियंका ने महराजगंज क्षेत्र के पाराकला गांव में आने की बात कही थी। इस बार कांग्रेसी नेता प्रेमशंकर अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, बद्री विशाल अवस्थी आदि को उम्मीद थी कि वह गांव आएंगी।


इसलिए सभी फूल माला, झंडे लेकर ग्रामीणों के साथ सड़क पर पहुंच गए, लेकिन प्रियंका इस बार भी गांव नहीं पहुंची, जिससे उनमें निराशा रही।

घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
जिले की लोकसभा प्रभारी प्रियंका वाड्रा कई गांवों का भ्रमण करने के बाद भुएमऊ गेस्ट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मऊ से एक किमी आगे सड़क किनारे नीरज (20) पुत्र देवालाल निवासी अमावां घायल होकर तड़प रहा था। यह देख प्रियंका ने काफिला रुकवाया दिया और पूर्व विधायक राजाराम त्यागी की गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया।

प्रियंका ने पूर्व विधायक से कहा कि युवक का ठीक ढंग से इलाज कराया जाए। यह देख आसपास के लोग प्रियंका की तारीफ करते नजर आए। युवक बाइक से था और मैजिक की टक्कर से घायल हो गया था।

लखनऊ और यूपी की बड़ी खबरों का ये है पता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed