फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi will participate in protest and march in lucknow by congress party

लखनऊ: गांधी जयंती पर पदयात्रा में शामिल होंगी प्रियंका वाड्रा, विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi will participate in protest and march in lucknow by congress party
प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस बुधवार को राजधानी में पदयात्रा निकालेगी। इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, वहीं प्रशासन ने भी कांग्रेस को पदयात्रा की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पहले दो अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ और शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए आक्रोश रैली निकालने की घोषणा की थी, पर मंगलवार को उनके नेताओं के स्वर बदले दिखे। मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में भी आक्रोश रैली के बाबत कुछ नहीं कहा गया। इससे माना जा रहा है कि कार्यक्रम को गांधी जयंती मनाने तक ही सीमित रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस दो अक्तूबर शहीद स्मारक से जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पैदल यात्रा निकालेगी। इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 11:55 पर उनका शहीद स्मारक पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा 1:30 बजे गांधी प्रतिमा पर आएगी, जहां प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की उपनेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि प्रियंका गांधी 1:40 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचेंगी।

कांग्रेस विधायक विशेष सत्र में नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। विशेष सत्र के नाम पर भाजपा एक ढोंग रच रही है। इसमें हमारे विधायक शामिल नहीं होंगे। शाहजहांपुर की बेटी के बलात्कार के आरेापी चिन्मयानंद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। प्रदेश की जनता इन ज्वलंत सवालों पर मुख्यमंत्री का जवाब चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed