फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi will be active in politics if needed.

कांग्रेस का ऐलान, 'जरूरत पर सक्रिय होंगी प्रियंका'

Sun, 24 May 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will be active in politics if needed.

कांग्रेस को जब भी जरूरत होगी, प्रियंका वाड्रा राजनीति में सक्रिय हो जाएंगी। देश और प्रदेश में महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है। इसके खिलाफ महिला कांग्रेस संघर्ष करने में पीछे नहीं रहेगी। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने शनिवार को यह बात कही।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार लखनऊ आईं प्रतिमा सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए प्रदेश भर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, देश में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। प्रदेश में तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा डर महिलाओं को ही लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यत: महिलाओं की पार्टी

Priyanka Gandhi will be active in politics if needed.

उन्होंने कहा, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ बैठकर वह संघर्ष की रणनीति तैयार करेंगी, ताकि महिला हित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जा सके। कांग्रेस मुख्यत: महिलाओं की पार्टी है।

इंदिरा से लेकर सोनिया गांधी तक महिलाओं के हाथ में नेतृत्व रहने से यह साबित हो चुका है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस को जब भी जरूरत होगी, प्रियंका सक्रिय राजनीति में आ जाएंगी या जब भी उनकी इच्छा होगी, वह सक्रिय हो सकती हैं।

कांग्रेस महिला विंग की संगठनात्मक स्थिति खराब होने के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा, ऐसा नहीं हैं। लाखों महिलाएं कांग्रेस से जुड़ी हैं। संगठन व्यवस्थित नहीं है, इसलिए मीडिया को लगता है कि हम कमजोर हैं। जल्द ही यह स्थिति बदली नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed