फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra Visit Today in Raebareli: Priyanka Gandhi vadra two days Raebareli visit.

रायबरेली में प्रियंका गांधी: हनुमान मंदिर में माथा टेक कर जिले में किया प्रवेश, स्वागत के लिए कार्यकर्ता भिड़े, मिलने के लिए लगी भीड़

Sun, 12 Sep 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने हनुमान मंदिर में माथा टेककर जिले में प्रवेश किया। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पदाधिकारियों संग चर्चा करेंगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Visit Today in Raebareli: Priyanka Gandhi vadra two days Raebareli visit.
प्रियंका गांधी से मिलने के लिए लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी। रायबरेली के रास्ते में लखनऊ रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने पुजारी से वादा किया कि मैं अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन


प्रियंका का रायबरेली दौरा: मंदिर के पुजारी बोले- लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते आपकी मां ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बड़ा काम किया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रायबरेली में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वरिष्ठ कांग्रेसियों की आपस में जमकर कहासुनी हुई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत प्रताप सिंह और क्षेत्रीय पुलिस ने कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके बाद वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रियंका से मिलने के लिए गेस्ट हाउस में भीड़ लगी रही।



पुजारी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री और देश में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनें। इसकी मैं हनुमान जी से प्रार्थना करता हूं लेकिन इसके लिए आपको यहां बार-बार आना होगा। पुजारी ने कहा कि जितना अच्छा काम आपके परिवार ने किया उतना किसी ने भी नहीं किया। लोग प्रधान का पद तक ठुकरा देते हैं पर आपकी माता जी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बहुत बड़ा काम किया है। आपके परिवार से प्रधानमंत्री बने। आपके परिवार ने देश के लिए बहुत बलिदान किया है।

 

ये है उनका पूरा कार्यक्रम
1. चूरुवा बॉर्डर से भूएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम।
2. जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक।
3. शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ बैठक।
4. फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बैठक।
5. दोपहर का भोजन।
6. पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक।
7. सदस्य जिला पंचायत के साथ बैठक।
8. रात्रि विश्राम।

13 सितंबर का कार्यक्रम
1. कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों से मुलाकात और लखनऊ प्रस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed