फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra in RaeBareli

रेल कोच फैक्ट्री के निगमीकरण के खिलाफ संसद से सड़क तक करेंगे सघर्ष: प्रियंका गांधी वाड्रा

Tue, 27 Aug 2019 10:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra in RaeBareli
कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र सरकार फायदे में चल रही कंपनियों का निगमीकरण करेंगी। बाद में वह इनका निजीकरण करेगी ताकि अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों के संघर्ष के साथ हैं। वह जब बुलाएंगे तब वह यहां आएंगी। संसद से लेकर सड़क तक इसका विरोध होगा। रेल कोच फैक्ट्री का निगमीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि इस तरह की फैक्ट्रियां पश्चिम बंगाल, पंजाब और तमिलनाडु में भी हैं लेकिन सबसे पहले रायबरेली को चुना गया। यह एक राजनीतिक फैसला है, लेकिन इस फैसले को कामयाब नहीं होने देंगे। कहा कि जो फैक्ट्री लाभ में चल रही है उसका निगमीकरण क्यों किया जा रहा है यह समझ से परे है। केंद्र के फैसलों से देश दुर्बल हो रहा है। संस्थाएं कमजोर हो रही हैं, लेकिन इस सब से सरकार का कोई मतलब नहीं है। देश की आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी को एमसीएफ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुनीता मीना, रेखा, ऊषा सहोटा, विभा कुमारी व संजू कुमारी समेत कर्मचारियों के घर की महिलाओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत मालाएं पहनाकर किया। प्रियंका ने सबके साथ एक ग्रुप फोटो कराई। गेट मीटिंग में विधायक अजय प्रताप सिंह लल्लू , विजय शंकर अग्निहोत्री, महेश शर्मा, सईदुल हसन, राजकिशोर सिंह, कर्मचारी नेता रुकुमकेस मीना, तेजपाल, प्रवीण तिवारी, मनोज ओझा, देवनाथ निर्मल ने विचार व्यक्त किए।

सभी ने निगमीकरण के विरोध में लड़ाई के लिए संकल्पित होने की बात कही। धरने के दौरान सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा, पूर्व विधायक अशोक सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके पहले, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को सदर विधानसभा से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पैतृक आवास लालूपुर चौहान गांव पहुंचकर उनके पिता एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर दुख जताया। प्रियंका ने परिवारीजनों से मुलाकात करके दुख की इस घरी में परिवार के साथ रहने की बात कही। कुछ देर रुकने के बाद प्रियंका वहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच गई। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह के अलावा उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed