फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi targets yogi says government can't provide relief to people

प्रियंका ने साधा योगी पर निशाना, कहा- जनता को राहत देने के बजाय डर का डंडा चला रही सरकार

Tue, 11 Jun 2019 06:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 11 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi targets yogi says government can't provide relief to people
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि योगी सरकार जनता को राहत देने के बजाय डर का डंडा चला रही है। प्रियंका ने यह बात पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कही। राहुल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार करने को अनुचित ठहराया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। राहुल ने कहा, आरएसएस और भाजपा के प्रायोजित गंदे प्रोपैगंडा के तहत पत्रकारों ने मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट्स दीं। अगर इन पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो अधिकांश समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में स्टाफ की कमी हो जाएगी। 

राहुल ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, गिरफ्तार पत्रकारों को तत्काल रिहा करने की जरूरत है। प्रियंका ने राहुल के बयान को रिट्वीट करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों, किसानों और प्रतिनिधियों पर डर का डंडा चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed