{"_id":"61822e62ab50f836de5880bb","slug":"priyanka-gandhi-sends-diwali-gifts-to-women-working-on-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: प्रियंका गांधी ने खेतों में काम कर रही महिलाओं के लिए भिजवाए दिवाली गिफ्ट, जिले में आने पर की थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: प्रियंका गांधी ने खेतों में काम कर रही महिलाओं के लिए भिजवाए दिवाली गिफ्ट, जिले में आने पर की थी मुलाकात
Wed, 03 Nov 2021 02:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:30 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन महिलाओं को दिवाली गिफ्ट दिए हैं। जिनसे उन्होंने बाराबंकी जाते समय खेत पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
महिलाओं को दिए गए गिफ्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के विकासखंड हरख के ग्राम नानमऊ और तमरसेपुर गांव में जहां प्रियंका गांधी खेत में फसल काट रही महिलाओं से मिली थीं, उन महिलाओं को पार्टी कार्यालय बुलाकर प्रियंका द्वारा महिलाओं के भिजवाए गए उपहार को कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने उन्हें भेंट किया।
विज्ञापन
तनुज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है। अपनी प्रतिज्ञाओं को अमली जामा पहनाने का काम कांग्रेस पार्टी सरकार में आने पर हर हाल में करेगी। आप याद करो जब हमारी यूपीए की सरकार केंद्र में थी तब कांग्रेस ने देश के किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर: अपने हाथों से पराठा खिलाने लगीं महिलाएं तो प्रियंका बोलीं- मेरे भाई ने कहा है कम खाया करो, मोटी हो रही हो
विज्ञापन
भाजपा सरकार में इस समय अन्नदाता टूट चुका है। खाद न मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। हम आपको विश्वास दिलाने आये हैं कि हम विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को विधायकी का टिकट और सत्ता में आने पर किसान को धान की तथा गेहूं की फसल 2500 रुपये क्विंटल में खरीदेंगे। अन्नदाता का सारा कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस करेगी।
दरअसल, प्रियंका गांधी 23 अक्तूबर को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बाराबंकी दौरे पर थीं। रास्ते में उन्होंने खेतों में फसल काट रही महिलाओं से मुलाकात की थी और उनके साथ कुछ समय भी गुजारा था।
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का निर्णय लिया है। इसे एक बड़े बदलाव की घोषणा माना जा रहा है।