{"_id":"5f3a2b17b8f7f25ad9603484","slug":"priyanka-gandhi-raises-question-on-smart-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट बिजली मीटरों पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं- शोषण बंद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट बिजली मीटरों पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं- शोषण बंद करे सरकार
Mon, 17 Aug 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटरों के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा है, यूपी में बिजली मीटर स्मार्ट हैं क्या?
विज्ञापन
जन्माष्टमी के दिन स्मार्ट मीटरों में गलत कमांड ने लाखों घरों को अंधेरे में रखा। खबरों के अनुसार इन स्मार्ट मीटरों की वजह से बहुतों के बिल चार गुना आए हैं। यूपी सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर शोषण बंद करे और जांच कराकर नुकसान की भरपाई करे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में प्रियंका ने कहा कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। पिछले कुछ दिनों में कई जगहों से बच्चों के खिलाफ अपराध की ऐसी खबरें आई हैं जो आपको हिलाकर रख देंगी।
विज्ञापन
यूपी की कानून-व्यवस्था बच्चों, बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। हैरानी की बात तो ये है कि यूपी पुलिस हर घटना के बाद लीपापोती में पहले लग जाती है।