फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi meeting with Congress workers in Lucknow

यूपी: प्रियंका गांधी ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- वो डर रहे हैं, हमें अकेले लड़ना है

Sat, 28 Dec 2019 02:18 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi meeting with Congress workers in Lucknow
कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे पर स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। 
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालो ंका विरोध करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया।

प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद करने की कोशिश करता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिन में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं। 
 

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में चूक हो गई। एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए भाग कर उनके पास आ पहुंचा। तभी प्रियंका के सुरक्षा कर्मियों व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बढ़कर युवक को रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रियंका ने सुरक्षा कर्मियों को रोका और युवक को पास बुला लिया। उन्होंने कुछ देर उससे बातचीत भी की।

इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं।  एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं।

कुपोषित बच्चे की मौत पर प्रियंका का सरकार पर निशाना
वाराणसी में अतिकुपोषित बच्ची आराधना की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, भाजपा शासित यूपी में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। 

बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं, पर स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed