फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi meeting with congress leaders in lucknow.

यूपी की 42 सीटों पर खास फोकस कर रही हैं प्रियंका गांधी, पीएम मोदी भी हैं इसी क्षेत्र से

Tue, 12 Feb 2019 06:06 PM IST
ishwar ashish भाषा, लखनऊ
भाषा, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi meeting with congress leaders in lucknow.
प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो। - फोटो : PTI

मिशन यूपी पर निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे पति रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात कर मंगलवार दोपहर लखनऊ लौट आयीं। प्रियंका सोमवार को राजधानी में रोड शो करने के बाद पति वाड्रा से मुलाकात के लिये देर रात विशेष विमान से जयपुर रवाना हो गयी थीं।

विज्ञापन


वह दोपहर करीब एक बजे वापस लखनऊ लौटीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी के लिये हवाई अड्डे पर मौजूद थे। प्रवर्तन निदेशालय वाड्रा और उनकी मां मौरीन से बीकानेर में जमीन खरीद मामले में पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका चार दिन के लखनऊ प्रवास पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वह अपने प्रभार क्षेत्र के सभी संसदीय क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका आज लखनऊ, मोहनलालगंज, प्रयागराज, आंबेडकर नगर, सीतापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बहराइच, फूलपुर और अयोध्या समेत 11 लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

इसके अलावा, वह बुधवार और गुरुवार को भी अपने प्रभार वाले बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगी। कांग्रेस महासचिव की इन बैठकों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रोड शो से की थी चुनावी अभियान की जोरदार शुरुआत

प्रियंका ने सोमवार को लखनऊ में एक रोडशो के जरिये अपने चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत की। इस दौरान उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ में थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति में महासचिव पद के साथ ही प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 सीटों की जिम्मेदारी दी गयी है। राज्य के इस हिस्से में भाजपा का खासा दबदबा माना जाता है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी क्षेत्र की वाराणसी संसदीय सीट की नुमाइंदगी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed