{"_id":"602e0f9495a97b073229cb3c","slug":"priyanka-gandhi-comments-on-unnao-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, तीसरी बच्ची को बचाने के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, तीसरी बच्ची को बचाने के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए: प्रियंका गांधी
Thu, 18 Feb 2021 12:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : एएनआई
यूपी के उन्नाव जिले में दो लड़कियों के शव व एक के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रद है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को दिल दहला देने वाली करार दिया और तीसरी लड़की को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की बात की है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है।
आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा।
यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।