प्रियंका का योगी सरकार पर तीखा हमला, अमर उजाला की खबर से सामने रखी सच्चाई
उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए। भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं और महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।
आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी हकीकत का मिलान करके देखिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 24, 2019
भाजपा सरकार हर रोज अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है जबकि सच्चाई ये है 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएँ। महिलाओं पर अत्याचार।
प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई काबू नहीं है।https://t.co/n6SJZjLGu5
ये भी पढ़ें : 22 दिनों में 12 गोलीकांड.. चार हत्याएं: ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस के इकबाल पर उठे गंभीर सवाल
अमर उजाला में सोमवार को "22 दिनों में 12 गोलीकांड.. चार हत्याएं: ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस के इकबाल पर उठे गंभीर सवाल" शीर्षक से खबर छपी थी। इसमें बताया गया था कि सितंबर में हर दूसरे दिन गोलियां तड़तड़ाईं। लखनऊ में अवैध और लाइसेंसी असलहों से गोलियों की तड़तड़ाहट आम बात हो चली है लेकिन सितंबर में तो सारी हदें पार हो गईं। बेखौफ बदमाश और दुस्साहसी लोग अवैध या लाइसेंसी असलहों से खुलेआम गोलियां बरसा रहे हैं और पुलिस है कि खामोश बैठी हुई है।