फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi attacks on Smriti Irani.

राहुल पर सवाल उठाने से स्मृति पर भड़कीं प्रियंका

Thu, 28 May 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 28 May 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi attacks on Smriti Irani.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


मंगलवार को अमेठी में विकास कार्य तेजी से कराए जाने के केंद्रीय मंत्री के जवाब में उन्होंने कहा कि एजूकेशन मिनिस्टर होने के बावजूद वे अमेठी में ट्रिपल आईटी की पूर्ण स्थापना पर क्यों नहीं बोल रही हैं, जबकि इससे सीधे युवाओं का भविष्य जुड़ा है।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर खेतों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हालात साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

गरीबों की बिजली, पानी, पेंशन की समस्या पर कहा कि यह सब देखना नई सरकार का काम है। यूपी और दिल्ली में हमारी सरकार नहीं है, फिर भी आप सब की समस्याएं हर हाल में दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कैमरा घुमाइए और देखिए क्या हालत है?

Priyanka Gandhi attacks on Smriti Irani.

लखनऊ से उन्नाव होते हुए तय वक्त से ढाई घंटे विलंब से रायबरेली पहुंचीं प्रियंका से मीडिया ने अमेठी में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के विकास कराने की बात पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह विकास के दावे तो बहुत करती हैं, लेकिन यह बताएं कि अमेठी में ट्रिपल आईटी पर क्यों नहीं बोल रही हैं, जबकि वह सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।

गांवों में क्या समस्याएं हैं, इस पर कहा कि पिछड़े गांवों की समस्याएं देखने और लोगों से मिलने आईं हूं।

इस दौरान मीडिया ने प्रियंका से किसानों की समस्याओं पर सवाल किया तो उन्होंने खाली खेतों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोग कैमरा घुमाइए और देखिए कि किसानों की क्या हालत है।

दिल्ली में हमारी सरकार नहीं...

Priyanka Gandhi attacks on Smriti Irani.

गांवों में भ्रमण के दौरान आम जनता ने उनके सामने समस्याओं का अंबार लगाया तो उन्होंने कहा कि यूपी और दिल्ली में हमारी सरकार नहीं है, लेकिन उनकी समस्याएं प्राथमिकता से दूर कराई जाएंगी।

हैबतपुर खुर्द में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, पेंशन, सिंचाई की समस्या रखी तो प्रियंका ने कहा कि यह सब काम नई सरकार को करना चाहिए, लेकिन वह नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed