फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi attacks government, ask question is this bjp's justice

प्रियंका गांधी ने किया सरकार पर हमला, पूछा-क्या यही भाजपा का इंसाफ है

Fri, 27 Sep 2019 01:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 27 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks government, ask question is this bjp's justice
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, क्या यह भाजपा का न्याय है। विधि छात्रा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया, उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के पिता की हत्या की गई, उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी जनता के भारी दबाव के बाद 13 महीने बाद हुई। पीड़िता को जान से मारने की कोशिश हुई। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर दुष्कर्म मामले में पीड़िता को गिरफ्तार किया गया और उसके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस जानबूझकर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई में देरी कर रही है। जनता के दबाव में आरोपी को गिरफ्तार किया गया लेकिन शिकायत के बावजूद दुष्कर्म का केस नहीं लगाया गया। क्या यही भाजपा का इंसाफ है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed