{"_id":"614794288ebc3ebd87701fae","slug":"priyanka-gandhi-and-sanjay-singh-attacked-cm-yogi-after-completing-four-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी और संजय सिंह ने साढ़े चार पूरा होने पर सीएम योगी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी और संजय सिंह ने साढ़े चार पूरा होने पर सीएम योगी पर बोला हमला
Mon, 20 Sep 2021 01:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:18 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि सीएम योगी साढ़े चार साल पूरा होने पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर मोर्चे पर यूपी सरकार विफल : प्रियंका
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए था कि साढ़े चार साल पूरा होने पर जनता के सवालों का जवाब दे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। फिर झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ बोला। उन्होंने ट्वीट किया कि लाखों खाली पदों पर नौकरियां देने और लटकी भर्तियां कराने पर, किसान का गन्ना, गेहूं, धान, आलू के दाम देने में, बिजली के दाम कम करने में, महंगाई रोकने में यूपी सरकार फेल रही है। दरअसल भाजपा सरकार ने यूपी को कुपोषण में नंबर-1 बनाया। महिलाओं के खिलाफ अपराध, अपहरण व हत्या के मामलों और दलितों के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर-1 बनाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अपराध से त्राहि-त्राहि कर रही है।
योगी सरकार के विकास के दावे लतीफे की किताब : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास के दावे को लतीफों की किताब बताया। संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश का बंटाधार किया है। शिक्षा के मामले में यूपी 20वें नंबर पर है। स्वास्थ के मामले में यूपी का नंबर नीचे से पांचवां है। स्वास्थ्य व्यवस्था का सच कोरोना काल में दुनिया ने देखा। ऑक्सीजन और वेंटीलेटर में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के ताजा आंकड़े बताते हैं कि अपराध के मामलों में यूपी अव्वल है। महिला उत्पीड़न के मामले में 46 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। जिसमें आधा हिस्सा यूपी का है।
विज्ञापन