फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanak Gandhi speaks on doing alliance for up election 2022.

यूपी विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर प्रियंका गांधी ने खोले पत्ते, बोलीं- परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे

Sun, 18 Jul 2021 12:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन करने को लेकर कहा कि हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कि हमारे संगठन को नुकसान पहुंचे। हम परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Priyanak Gandhi speaks on doing alliance for up election 2022.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आगामी चुनाव के लिए गठबंधन करने पर कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है इसके लिए हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं पर हमें गठबंधन से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


इसके पहले शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो बिना रुके और बिना डरे चुनाव तक 24 घंटे काम करें। तभी विधानसभा चुनाव में सही नतीजे मिलेंगे। उन्होंने पिछले डेढ़ साल की पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हमने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाया है। इस पर हर कांग्रेसी को गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। संगठन मजबूत हुआ है। जो संगठन हमने बनाया है, उसकी भाग्यरेखा आपके हाथों में है। अगर एकजुट होकर जी-जान से अगले सात महीने हमने काम किया तो विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 2019 के बाद जहां भी संघर्ष हुए या आम जन परेशानी में पड़े, कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले पीड़ितों के पक्ष में खड़ा हुआ। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोरोना में जरूरतमंदों तक सबसे पहले व सबसे ज्यादा मदद पहुंचाई।

न हो पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा

प्रियंका ने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों, संघर्ष व भावनाओं से जुड़ें। नए लोगों को संगठन से जोड़ें, पर पुराने और वरिष्ठ लोगों को साथ लेकर चलें, तभी संगठन मजबूत होगा। यूपी में पार्टी संगठन में आप सब नई ऊर्जा लाए हैं। आपके कारण ही कांग्रेस चर्चा में आई है।

हमारा संगठन न फर्जी और न कागजों पर
प्रियंका ने कहा, हम ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन बना रहे है। यह संगठन न फर्जी है और न ही कागजों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed