फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private tour operators sending Haj, Umrah will no longer be arbitrary

हज, उमरा पर भेजने वाले निजी टूर ऑपरेटर अब नही कर सकेंगे मनमानी

Sun, 01 Nov 2020 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Private tour operators sending Haj, Umrah will no longer be arbitrary
हज, उमरा पर भेजने वाले निजी टूर ऑपरेटर अब मनमानी नही कर सकेंगे। केंद्र सरकार हज उमरा भेजने वाले निजी टूर ऑपरेटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। टूर आपरेटरों पर निगरानी के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट में नई चीजें जोड़ने की कवायद शुरू की जा रही है।। वेबसाइट मे सभी टूर ऑपरेटरों को जोड़ा जाएगा। वेबसाइट पर निवास प्रमाण पत्र व बैंक खाते का फार्म भरते ही आवेदक का पूरा ब्यौरा सामने आ जायेगा।
विज्ञापन


भारत सरकार का अल्पसंख्यक मंत्रालय हज पर जाने वाले यात्रियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले निजी टूर ऑपरेटरों पर लगाम लगाने जा रहा है।  मंत्रालय हज कमेटी ऑफ इंडिया की भी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट में कई नई चीजें शामिल करेगा। इस वेबसाइट से हज उमरा भेजने वाले देश के सभी निजी टूर ऑपरेटरों को जोड़कर उन पर निगरानी रखी जायेगी। बीते दिनों हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उतर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों की हज कमेटी के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक भी की थी।
विज्ञापन


दरअसल महाराष्ट्र के निजी टूर ऑपरेटर ने 4 यात्रियों से ज्यादा हज खर्च लेकर उनको उतर प्रदेश राज्य हज कमेटी के जरिये हज यात्रा पर भेज दिया था। जिसका खुलासा होने पर कानूनी कार्यवाही भी की गई थी। इसके अलावा निजी टूर ऑपरेटर यात्रियों से सुविधा के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बावजूद धोखाधड़ी करते है। इन सब पर रोक लगाने के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट में ऐसा सॉफ्टवेयर अपलोड करवाने की तैयारी कर रहा है जो आवेदकों के रिहाइश प्रमाण पत्र की जांच खुद करके उसको प्रमाणित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ्टवेयर प्रत्येक यात्री को ओटीपी भी भेजेगा। हज कमेटी के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों के बैंक खाते को प्रमाणित करने के लिए भारत सरकार के पब्लिक फंड मैनेजमेंट सरवर के माध्यम से ही हज यात्री और हज कमेटी का लेनदेन किया जाएगा। इससे फ्रॉड की लेन-देन में गड़बड़ी की संभावना शून्य हो जाएगी। हज और उमरा यात्रा पर भेजने वाले सभी निजी टूर ऑपरेटरों के लिए एक गाइडलाइन भी तैयार की जाएगी। सभी को हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल से जोड़ने के बाद यात्रियों के साथ लूट खसोट करने वाले टूर ऑपरेटरों पर नकेल कसी जा सकेगी। सूत्रों ने बताया कि भारत से हज जाने के बाद यात्रियों की कोई खैर खबर नहीं मिलती है लिहाजा ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा जो हज कमेटियों को उनके यात्रियों के बारे में पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed