{"_id":"5e25786a8ebc3e4b1f3565fc","slug":"private-security-guard-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बेटे की मौत से भी नहीं टूटा मां का हौसला, कर दी बेटे की आखें दान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बेटे की मौत से भी नहीं टूटा मां का हौसला, कर दी बेटे की आखें दान
Mon, 20 Jan 2020 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jan 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड में वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे निजी सिक्योरिटी गार्ड प्रशांत तिवारी (29) की शहीद पथ पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें टूट गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भेज दिया गया। मृतक की आंखों को दान किया गया है। विभूतिखंड पुलिस के मुताबिक, रायबरेली के गुरुबख्शगंज का मूल निवासी प्रशांत (29) मां सीमा व छोटी बहन अन्नू के साथ बंथरा में चौहान ढाबे के पास रहता था।
विज्ञापन
रविवार सुबह वैवाहिक समारोह से घर जाते समय शहीद पथ पर प्रशांत की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मां सीमा ने बेटे की ख्वाहिश के मुताबिक, नेत्रदान करते हुए बताया कि तीन भाई बहनों में वह अकेला था। मां आंखों में आंसू लिए बेटे के गम में टूटी जा रही थी। उसने रोते हुए बताया कि बड़ी बहन रूबी की शादी के बाद वह छोटी अन्नू की शादी की तैयारी कर रहा था। ईश्वर ने उसे बुला लिया। उसकी शादी का सपना अधूरा रह गया।