{"_id":"5df874c78ebc3e878e3820f8","slug":"private-schools-will-increase-fees-from-next-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल से फीस बढ़ाएंगे निजी स्कूल, 8.28 प्रतिशत तक होगी बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से फीस बढ़ाएंगे निजी स्कूल, 8.28 प्रतिशत तक होगी बढ़ोत्तरी
Tue, 17 Dec 2019 11:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शैक्षिक सत्र 2020-21 में अभिभावकों की जेब पर स्कूलों की फीस का बोझ बढ़ने वाला है। निजी स्कूल फीस दर में 8.28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेंगे। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (उपसा) ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हालांकि, निजी स्कूलों के संगठन का दावा है कि वर्तमान सत्र के मुकाबले यह वृद्धि करीब एक प्रतिशत कम है। उपसा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि संगठन ने 8.28 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। सभी स्कूलों ने इससे ज्यादा फीस न बढ़ाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन
वर्तमान सत्र के लिए संगठन ने 9.23 प्रतिशत तक की फीस में वृद्धि करने का निर्णय लिया था। हालांकि, कई स्कूलों ने 10 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी थी। उन्होंने बताया कि फीस में बढ़ोतरी शुल्क अधिनियम के नियमों के अनुसार की गई है।
विज्ञापन
जितनी अनुमति दी गई है, उसके अंदर ही बढ़ोतरी की जा रही है। बताया कि सीपीआई में जितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है उसके औसत के अनुसार कम फीस बढ़ाई जा रही है। सीपीआई के अनुसार चला जाए तो फीस वृद्धि करीब सवा दस प्रतिशत तक हो सकती थी।
नए छात्रों से ही एडमिशन फीस
प्रतीकात्मक तस्वीर
निजी स्कूलों ने भले ही शुल्क निर्धारण अधिनियम के अंतर्गत फीस वृद्धि का निर्णय लिया है, लेकिन इसकी घोषणा के बाद से अभिभावकों पर नए साल में अतिरिक्त फीस का बोझ बढ़ जाएगा। फीस के अलावा हर साल कॉपी-किताबों की कीमत में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाती है।
यूनीफॉर्म के शुल्क 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाते हैं। इस लिहाज से नए सत्र में अभिभावकों को चौतरफा बोझ उठाना पड़ेगा। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल एडमिशन फीस केवल नए छात्रों से ही लेंगे।
यूनीफॉर्म के शुल्क 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाते हैं। इस लिहाज से नए सत्र में अभिभावकों को चौतरफा बोझ उठाना पड़ेगा। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल एडमिशन फीस केवल नए छात्रों से ही लेंगे।