{"_id":"60238cc68ebc3e26b81cad5f","slug":"private-schools-will-get-online-recognition-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद से निजी विद्यालयों को मिलेगी ऑनलाइन मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद से निजी विद्यालयों को मिलेगी ऑनलाइन मान्यता
Wed, 10 Feb 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग से निजी विद्यालयों को ऑनलाइन मान्यता मिलेगी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में ऑनलाइन विद्यालय मान्यता प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मान्यता के प्रकरण को जनहित गारंटी योजना के तहत सम्मिलित किया गया है। इसके तहत विद्यालय की मान्यता आवेदन मिलने की तिथि से एक माह के भीतर निस्तारित किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सबसे पहले निजी प्रबंधन को प्रेरणा पोर्टल पर मान्यता के लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी आवेदन की ऑनलाइन जांच कर अपनी रिपोर्ट मान्यता समिति के समक्ष ऑनलाइन ही प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
इस पर समिति भी ऑनलाइन निर्णय करेगी। इसके बाद विद्यालय मान्यता प्रमाण पत्र पोर्टल से ही ऑनलाइन उपलब्ध किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र बहादुर विक्रम सिंह, एडी बेसिक शिक्षा सुत्ता सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार मौजूद थे।