UP: निजी पॉलीटेक्निक में बढ़ेंगी बीस फीसदी सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार निजी पॉलीटेक्निक में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उच्चाधिकारियों की बैठक में इस संबंध में काफी हद तक सहमति बन चुकी है।
सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए मंडल स्तर पर एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ सभी जिलों में जरूरत के आधार पर पॉलीटेक्निक की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में इस समय 336 निजी पॉलीटेक्निक हैं।
निजी पॉलीटेक्निक प्रबंधन काफी दिनों से सीटें बढ़ाने की मांग करता रहा है। निजी पॉलीटेक्निक एसोसिएशन ने हाल ही प्राविधिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है।
इसके लिए यह दिया जा रहा है तर्क
उसका तर्क है कि इंटर विज्ञान व आईटीआई पास छात्रों को सीधे दाखिला देने के एवज में निजी पॉलीटेक्निक में सीटें बढ़ा दी जाएं। सीटें न बढ़ाने की वजह से उन्हें अन्य परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
निदेशालय से लेकर शासन स्तर पर निजी पॉलीटेक्निक प्रबंधन की इस संबंध में कई चरणों की वार्ता हो चुकी है।
विभागीय जानकारों की मानें तो निजी पॉलीटेक्निक प्रबंधन की मांग पर शासन काफी हद तक सहमत है और इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।