{"_id":"68c48efa3d9d6fd9a90f3ab5","slug":"private-companies-are-not-afraid-of-fines-they-are-spreading-garbage-on-the-roads-lucknow-news-c-13-knp1050-1381071-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जुर्माने से नहीं डर रहीं निजी कंपनियां, सड़कों पर फैला रहीं गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जुर्माने से नहीं डर रहीं निजी कंपनियां, सड़कों पर फैला रहीं गंदगी
विज्ञापन
शहर में फैला कूड़ा।
लखनऊ। काम में लापरवाही के कारण कई बार नगर निगम निजी कंपनी पर जुर्माना लगा चुका है, मगर कंपनियां सुधर नहीं रही हैं और खुले में मुख्य मार्गों पर कूड़ा डाल रही हैं। सड़कें, नालियां और पार्क गंदगी से पटे पड़े हैं। मानक नगर में मुख्य रोड पर तो पूरा कूड़ा घर बना दिया है। यहां ट्रकों से कूड़ा डाला जाता है।
लायन कंपनी ने जनवरी में काम शुरू करते वक्त दावा किया था कि वह जोन-8 में पांच जगह पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाएगी। नौ महीने गुजर गए, अब तक एक भी शुरू नहीं हुआ। रोड स्वीपिंग मशीनें लाने का वादा भी अधूरा है। मैनुअल सफाई हो रही है, लेकिन आधे कर्मचारी ही मैदान में हैं।
सूत्र बताते हैं कि कंपनी पहले भी टेंडर में फर्जी दस्तावेज लगाने और शर्तें तोड़ने के आरोप झेल चुकी है। इसके बावजूद उसे 33 वार्डों का ठेका मिल गया। लापरवाही अब भी जस की तस है।
विज्ञापन
केस- 1 :
27 अगस्त को अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने विद्यावती द्वितीय वार्ड का निरीक्षण किया था। इस दौरान एलडीए जोनल पार्क, गुरुद्वारा रोड, पराग डेरी रोड और नाबार्ड रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले थे। आशियाना के नाले में सिल्ट जमा मिली थी। इस लापरवाही पर नगर निगम ने लायन एनवायरो कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
केस - 2 : 30 अगस्त को नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने विद्यावती प्रथम-द्वितीय और हिंद नगर वार्ड का निरीक्षण किया तो हाल और बदतर मिला। घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां कम थीं, झाड़ू नहीं लगी थी, नालियां चोक पड़ी थीं। इस पर नाराज नागरिकों ने शिकायत की। इस बार निगम ने लायन एनवायरो कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोका।
कहीं कॉम्पैक्टर बने दिखावा, कहीं गायब ही हो गए
महानगर सेक्टर-एच पार्क के पास रामकी कंपनी का कॉम्पैक्टर लगा तो है, लेकिन ज्यादातर बंद रहता है। नतीजा, सड़क पर ही कूड़ा डाल दिया जाता है और लोगों को उसी के बीच से गुजरना पड़ता है। इसी तरह अलीगंज में केंद्रीय भवन के सामने निगम का कॉम्पैक्टर आठ महीने से गायब है। रोजाना खुले में कूड़ा डाला जाता है और उठान भी नियमित नहीं। रहीमनगर चौराहा और पॉलीटेक्निक के पास भी यही हाल है। जहां कभी कॉम्पैक्टर था, वहां अब केवल ढेर है।
Iसफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। अधिकारियों की टीम रोज निरीक्षण कर रही है और जहां खामियां मिल रही हैं, वहां कार्रवाई भी की जा रही है।I
I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI