फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private colleges fee of BTC decided.

झंझट खत्म, तय हो गई निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस

Thu, 11 Sep 2014 03:36 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Sep 2014 03:36 AM IST
विज्ञापन
private colleges fee of BTC decided.

राज्य सरकार ने निजी बीटीसी कॉलेजों में फ्री और पेड सीट को समाप्त करते हुए नई फीस तय कर दी है। निजी बीटीसी कॉलेजों के लिए प्रति छात्र एक साल की 41,000 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इतनी ही फीस एनटीटी कोर्स के लिए भी ली जाएगी। नई फीस शैक्षिक सत्र 2014-15 से ली जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस 2009 में तय की गई थी। इसमें फ्री सीट की फीस 22,000 और पेड सीट की फीस 44,000 रुपये रखी गई।

निजी कॉलेज में अलग-अलग फीस होने से दाखिला लेने वालों को परेशानियां होती थीं। इसलिए राज्य स्तर पर एक समान फीस तय करने का निर्णय किया गया।

खर्च के आधार पर तय हुई फीस

private colleges fee of BTC decided.

फीस खर्च के आधार पर तय की गई है। राज्य स्तर पर गठित फीस निर्धारण समिति को कॉलेज वार मिले खर्च के ब्यौरे के आधार पर पता चला है कि प्रति छात्र 40,772 रुपये खर्च सालाना आ रहा है। इसके आधार पर 41,000 रुपये सालाना फीस तय की गई है।

कॉलेज प्रबंधन छात्रों से 1000 काशनमनी ले सकेंगे और परीक्षाफल घोषित होने के दो दिन बाद अभ्यर्थियों को इसे वापस करते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को सूचना देनी होगी। निजी बीटीसी कॉलेजों में निर्धारित समय से फीस न देने वाले छात्र से अधिकतम 25 रुपये विलंब शुल्क लिया जा सकेगा।

कॉलेज प्रबंधन निर्धारित फीस, काशनमनी और विलंब शुल्क के अलावा कुछ भी नहीं ले सकेंगे। इससे अधिक फीस लेने पर संबंधित कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed