फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private bus runs over woman heading to TET exam, husband injured

Lucknow News: टीईटी परीक्षा देने जा रही महिला को निजी बस ने रौंदा, पति घायल

Fri, 03 Jul 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Private bus runs over woman heading to TET exam, husband injured
स्मृति पांडेय की फाइल फोटो।
लखनऊ। बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह मर्सिडीज शोरूम कट के पास तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरीं सैरपुर के छठामील निवासी स्मृति पांडेय (26) बस के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

स्मृति के पिता बाराबंकी के भदोसराय निवासी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी को उन्होंने बेटी की शादी अतुल से की थी। अतुल ट्यूशन पढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे अतुल बेटी को टीईटी की परीक्षा दिलाने के लिए अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन

बीबीडी स्थित मर्सिडीज शोरूम कट के पास निजी बस दामाद की बाइक से पीछे से टकरा गया। इससे बाइक पर बैठ बेटी सड़क के दाईं ओर गिर पड़ी। जबकि दामाद दूसरी ओर जा गिरे। बेटी जब तक उठ पाती आरोपी चालक ने भागने के लिए बस की गति बढ़ा दी और उसे रौंदते हुए निकल गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दामाद को अस्पताल पहुंचाया। फिर उसके मोबाइल से कॉल कर घरवालों को घटना की जानकारी दी। पिता देवेंद्र ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed