फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prisoners family men not allowed to meet them because of corona infection.

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था बंद

Sat, 01 Jan 2022 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jan 2022 06:44 PM IST
सार

यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में  निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा के लिए संबंधियों से मुलाकात की व्यवस्था को रोक दिया है।

विज्ञापन
Prisoners family men not allowed to meet them because of corona infection.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेलों में  निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा के लिए संबंधियों से मुलाकात की व्यवस्था को स्थिति सामान्य होने तक स्थगित रखा जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी आदेश दिया गया है कि बाराबंकी में कोविड पॉजिटिव पाए गए बंदी के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। आवश्यकता होने पर तत्काल अस्पताल में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के नए मामलों  में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि संक्रमण की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है। थोड़ी सी भी लापरवाही प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 93 हजार 549 सैम्पल की जांच में कुल 383 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 1211 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 859 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।  विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण तेज है लेकिन वायरस कमजोर है। अतः कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है।


लोगों को बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्हें मास्क पहनने, टीकाकरण कराने और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed