फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prisoners celebrate Bhai dooj in jail of Sitapur.

Sitapur: हिन्दू संग मुस्लिम बहनों ने भी लगाया बंदी भाइयों को टीका, उपहार में भाइयों ने दी जेल की कमाई

Sun, 03 Nov 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Nov 2024 03:06 PM IST
सार

सीतापुर जिला कारागार में बंदियों को उनकी बहनों ने भाई दूज पर टीका लगाया और उपहार स्वरूप उन्हें चेक के रूप में जेल की कमाई दी। इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे।

विज्ञापन
Prisoners celebrate Bhai dooj in jail of Sitapur.
अपने भाइयों को संग भैया दूज मनातीं मुस्लिम बहनें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिला कारागार में रविवार को पुरुष बंदियों के भाई दूज का टीका लगाने अल सुबह ही बहनें जेल के बाहर पहुंच गईं। खास बात यह रही कि हिन्दू बहनों के साथ साथ मुस्लिम बहनों ने भी भाइयों के सौभाग्य का टीका लगाया। उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाने के साथ उनकी लंबी आयु की प्रार्थना भी की। वहीं भाइयो ने भी जेल प्रशासन की मदद से तिलक लगाने आई बहनों को अपनी जेल की कमाई का कुछ अंश चेक के रूप में उपहार स्वरूप दिया।

विज्ञापन


कारागार में तैनात महिला आरक्षी नीतू सिंह ने बताया कि पुरुष बंदियों के परिजन कभी कभार ही उनसे मिल पाते हैं। आज बहुत खास त्योहार है। हम व्यवस्था में लगे हैं। अपना त्योहार छोड़कर आये हैं, जिससे इन भाई बहनों को कोई असुविधा न हो। हम तो अपना त्योहार शाम को भी मना सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश शुल्क पर मिली छूट
जेल अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि आज हिन्दू मुस्लिम बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर भाई दूज मनाने आई हैं। इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया है। वहीं, आज जेल प्रवेश शुल्क पर्ची का शुल्क भी बहनों से नहीं लिया गया है। वहीं, सभी बहनों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों के लिए की गई जलपान की व्यवस्था
कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बताया कि भाई दूज में कारागार में बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिससे बहनों को भाई दूज मनाने में कोई समस्या न हो। कारागार में बहनों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed