Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prison officials under fire over inmates death, surveillance system called into question

Lucknow News: बंदी की मौत पर घिरे जेल अधिकारी, निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Thu, 26 Nov 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 26 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Prison officials under fire over inmates death, surveillance system called into question
आदर्श कारागार लखनऊ।
लखनऊ। गोसाईंगंज के मुहारीखुर्द स्थित मॉडल जेल में आदर्श बंदी राजू उर्फ अब्बास की मौत ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल में सुबह बैरक खोलने से लेकर बंदियों की गणना तक की जिम्मेदारी अधिकारियों की निगरानी में होती है। लॉकिंग प्रभारी व डिप्टी जेलर की मौजूदगी में बैरक का ताला खोला जाता है। इसके बाद बंदियों की गिनती होती है, जबकि सर्किल जेलर भी गणना की जानकारी लेते हैं। इसके बावजूद राजू बैरक से निकलकर फंदे पर झूल गया और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के मुताबिक, बंदियों की गिनती मुख्य रूप से जेलकर्मी कराते हैं। एक अधिकारी का दावा है कि मॉडल जेल में कई अफसर जेल खुलवाने तक नहीं पहुंचते। ऐसे में उनकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बंदी से हुई थी मारपीट
सूत्रों के अनुसार, राजू का तीन दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर एक अन्य बंदी से विवाद हुआ था। मारपीट की जानकारी मिलने पर जेलर ने राजू की पेशी लिखने के साथ दूसरे बंदी की बैरक बदलवा दी थी। इसके बावजूद राजू की गतिविधियों पर विशेष निगरानी नहीं रखी गई। मामले में लॉकिंग प्रभारी और सर्किल जेलर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को बचाते हुए केवल दो जेलकर्मियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवनीश की मौत की न्यायिक जांच शुरू
उधर, जिला जेल में विचाराधीन बंदी अवनीश जायसवाल की मौत के मामले में बैरक प्रभारी हरिओम और तीन हेड जेल वार्डर देव प्रकाश सिंह, उदय नारायण व दीपेंद्र सिंह की लापरवाही सामने आई है। प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ऋत्विक प्रियदर्शी की संस्तुति पर न्यायिक जांच शुरू हो गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। विवेचक ने जेल प्रशासन से संबंधित बैरक की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed